कांग्रेस नेता की ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर लोक सभा में हंगामा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुधवार की कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति की जगह ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया तह जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया। और इस मामले को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा से माफी मांगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, अधीर रंजन चौधरी ने माफ़ी मांग ली है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ANI से बात करते हुए कहा कि हमारे कुछ लोकसभा सांसदों को खतरा महसूस हुआ जब सोनिया गांधी हमारी वरिष्ठ नेता रमा देवी के पास यह जानने के लिए आईं कि क्या हो रहा था, इस दौरान हमारा एक सदस्य वहां पहुंचा और उन्होंने (सोनिया गांधी) कहा “आप मुझसे बात मत करो” अधीर कह रहे हैं कि मैं माफी नहीं मांगूंगा और सोनिया गांधी कह रही हैं कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। आप देश को गुमराह कर रही हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को ये सब बंद करके राष्ट्रपति और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगूंगा। मैं कह रहा हूं कि मुझसे चूक हुई है लेकिन ये सभी मुद्दे को भटका रहे हैं। मुझे बोलने का मौका देना चाहिए। राष्ट्रपति सर्वोच्च स्थान पर हैं मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता कि ऐसा कहूं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है। राष्ट्रपति शब्द पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान रूप से इस्तेमाल होता है। यह एक सामान्यज्ञान है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था। मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उन्हें उनके बयान के लिए लगाए गए आरोपों पर उन्हें सदन के पटल पर बोलने का मौका दिया जाए, उन्होंने इस पर एक पत्र भी दिया है।

भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद में प्रदर्शन किया।