कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में रजत पदक जीता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। रजत मेडल जीतने के बाद संकेत महादेव सरगर ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि मैं खुश हूं लेकिन मैं खुद से नाराज भी हूं क्योंकि मुझे स्वर्ण पदक जीतना था और मैंने स्वर्ण पदक के लिए तैयारी भी की थी। मैं 4 साल से स्वर्ण पदक के लिए तैयारी कर रहा था और स्वर्ण पदक एक कदम की दूरी पर था। मुझे इस पदक के मिलने पर खुशी है कि ये देश का पहला पदक है।

बतादें कि आज मलेशिया के अनिक कसदन ने 249 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका की दिलंका कुमारा ने 225 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक जीता। जबकि भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता।

संकेत महादेव सरगर के पिता महादेव सरगर ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे बेटे ने रजत पदक जीता है। मेरी चाय और पान की दुकान है जिससे मैं अपना खर्चा चलाता हूं। मेरी बेटी ने हरियाणा के पंचकुला में स्वर्ण पदक जीता और बेटे ने लंदन में रजत पदक जीता है जिससे मैं खुश हूं।

संकेत महादेव सरगर को रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटलिफ्टर संकेत सरगर को वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने #CommonwealthGames2022 में पुरुषों की 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाने वाले श्री संकेत सरगर जी को हार्दिक बधाई! आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि असंख्य खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करेगी।