चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। और उन्होंने राष्ट्रिय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसको लेकर चिराग पासवान ने नितीश कुमार को घेरा। और चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कि विश्वसनीयता शून्य हो गई है। वो जिसके खिलाफ चुनाव लड़ते है उसी के साथ मिलकर सरकार बना लेते है।

चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे उसी के साथ सरकार बना ली। लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा उसी भाजपा के साथ 2017 में ये चले गए।

चिराग पासवान ने कहा कि कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते। इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार को चुनाव में जाना चाहिए। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं?