महिला के साथ अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को आज पुलिस ने मेरठ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के सामने पेश किया। जिसके बाद सूरजपुर कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आलोक सिंह नोएडा CP ने मीडिया को बताया कि 5 तारीख की घटना पर पुलिस ने केस दर्ज़ कर वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति(श्रीकांत त्यागी) की तलाश शुरू की। आरोपी बचने के लिए उत्तर प्रदेश की सीमाओं से बाहर गया, लेकिन हमारी टीम लगातार उसका पीछा करती रही। आज मेरठ के पास से हमारी टीम ने उसे गिरफ़्तार कर लिया।

नोएडा पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस मामले में 12 टीमों ने काम किया। वह (श्रीकांत त्यागी) बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था और उसके कारण वह कुछ समय के लिए खुद को बचाने में सफल रहा लेकिन आखिरकार हमने उसे गिरफ्तार कर लिया… उसने हमें बताया कि सचिवालय पास उसे एसपी मौर्य द्वारा दिया गया था।

बतादें कि यह मामला नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का है। जंहा पर श्रीकांत त्यागी नाम के व्यक्ति ने एक महिला से अभद्रता की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल गया था। अब श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर गृह मंत्रालय से श्रीकांत त्यागी के बारे में पूरी रिपोर्ट तलब की थी।

इसके साथ ही कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 पर नामजद अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बतादें कि आज सुबह श्रीकांत त्यागी के द्वारा सोसाइटी में किये गए अवैध निर्माण को भी बुलडोजर ने ढहाया गया था। नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की पुलिस की मौजूदगी में हुई थी।