नीतीश कुमार ने बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा मारे गए अमरेज के परिजनों को 2 लाख रूपये देने का ऐलान किया

बिहार : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में कल आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर में इस समय आतंकवादी बहार से आने वाले कामगारों को निशाना बना रहे है। आतंकवादी आजकल बिहार के मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने उनके परिजनों को 2 लाख रूपये देने का ऐलान किया है साथ ही दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृतक के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने हेतु समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा बिहार के मो० अमरेज की गोली मारकर हत्या की घटना दुःखद। मृतक के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रू० दिए जाएंगे। श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का निर्देश दिया। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृतक के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने हेतु समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।