नाव पलटने से 4 की मौत 15 लापता

बांदा : बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र से कल एक दर्दनाक घटना सामने आई जंहा पर यमुना नदी में एक नाव पलटने से 4 की मौत 15 लापता होने की खबर है। आ रही ख़बरों के मुताविक यमुना नदी में तेज बहाव के कारण यह नाव पलटी है। नाव में लगभग ३० लोग सवार थे जिसमे से कई लोग बच गए हैं लेकिन अभी भी लगभग 15 लोग लापता हैं जबकि अबतक 4 लाशों को निकला गया है। एसडीआरएफ की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में लगी हुई हैं। गोताखोर उनकी तलाश में डुबकी लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव पलटने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने बांदा में नाव हादसे में हुई जनहानि पर दु:ख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों, NDRF व SDRF की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कल शाम बांदा में यमुना नदी में नाव के पलट जाने के बाद से लापता 17 लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर NDRF और SDRF की टीमें मौजूद हैं। अब तक 3 शव निकाले जा चुके हैं।

बांदा में नाव पलटने की घटना पर प्रशांत कुमार, एडीजी, कानून-व्यवस्था, लखनऊ ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मौके पर ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अलावा SDRFऔर NDRF की टीम मौजूद है। कल रात बारिश और तेज हवाओं के कारण राहत कार्य में कुछ बाधा आई थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक नाव की पतवार फट जाने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और ये दुर्घटना हो गई। 13 लोगों को बचा लिया गया है। 3 के शव बरामद हुए हैं, 17 लोगों की तलाश अभी जारी है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मार्का से हर रोज के मुताविक एक नाव यमुना के उस पार जाने के लिए चली। लेकिन इस समय यमुना में बहुत अधिक पानी होने के कारण बीच में जाने के बाद नव अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद यमुना के बीचो बीच नाव पलट गई। इस नाव में लगभग 30 लोग रहे होंगे। जिसमे से लगभग 15 लोग जिनको तैरना आता था वे तैर कर निकल आये बाकि लोग लापता हो गए। लोगों का कहना है कि आदमियों के साथ साथ नाव में मोटरसाइकल और साईकल बह लड़ी हुई थीं।

नाव पलटने से 4 की मौत 15 लापता 

घटना के तुरंत बाद NDRF व SDRF की टीम को तत्काल मौके पर पहुंची और लापता लोगो की को ढूढ़ने में जुटी हुई हैं। इन टीमों ने अबतक 4 लोगों के शवों को निकाला है जिसमें 2 महिलाएं,1 पुरुष, और 1 बच्चा शामिल है। नाव चलाने वाला तैर कर निकल आया है। जिसको पुलिस नई हिरासत में ले लिया है। और उससे पूछताछ कर रही है।