राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू प्रधानमंत्री समेत देखिये किस किस ने किया मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए देशभर में मतदान की शुरुवात हो चुकी है। देश भर के सांसद और विधायक इस मतदान में भाग ले रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाल दिया है। बतादें की राष्ट्रपति पद के लिए NDA की ओर से द्रोपदी मुर्मू तथा UPA की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार है। इन दोनों के बीच में सीधा मुकाबला है। लेकिन जिस प्रकार से NDA के अलावां भी कई दलों ने द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही है उससे यही लगता है कि द्रोपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है और वे ही अगली राष्ट्रपति चुनी जाएँगी।

मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले दिनों में ये दिशा तय करेगा कि भारत में प्रजातंत्र बचेगा या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। अभी तक मिले संकेत से पता चलता है कि हम समाप्ती की ओर बढ़ रहे हैं। मैं आज सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि वो अपनी अंतरआत्मा की आवाज़ सुने। मैं उम्मीद करता हूं कि सब प्रजातंत्र को बचाने के लिए मेरे पक्ष में अपना वोट डालेंगे .

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
https://twitter.com/AHindinews/status/1548973859181043714?s=20&t=kyA-D4bPViEBZV1QYFV1LA

दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रकाश जावड़ेकर, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और कपिल सिब्बल ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में अपना वोट डाला।

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला।

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा विधानसभाओं में विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गिरीराज सिंह ने अपना वोट डाला।

राजस्थान: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अपना वोट डाला।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

 

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में वोट डाला।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर विधायक वोट डाल रहे हैं।