योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में फहराया तिरंगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ विधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में फहराया तिरंगा .  इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में फहराया तिरंगा जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा देश आज़ादी के 75 वर्षों की इस यात्रा का साक्षी बन रहा है। जहां ये हम सबको 75 वर्षों की यात्रा का आत्मावलोकन करने का अवसर प्रदान कर रहा है वहीं नए संकल्पों के साथ अमृत काल की नई कार्य योजना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन महानुभावों, अधिकारीगण, वीरता पुरस्कार प्राप्त भारत माता के वीर जवानों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित सभी विभूतियों, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से जुड़े उपस्थित भाइयों-बहनों…को मैं आज के अवसर हृदय से बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आजादी की अगुवाई करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत-शत नमन करता हूं। साथ ही सभी अमर सेनानियों/बलिदानियों व भारत की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाले वीर सैनिकों का स्मरण करते हुए मैं उन सभी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं . आज के इस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वीरता पुरस्कार से अलंकृत भारत के वीर सैनिक व उनके परिजन एवं पद्म पुरस्कारों से सम्मानित प्रदेश की विभूतियां भी सम्मिलित हुई हैं। मैं सभी महानुभावों का अभिनंदन कर इनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना करता हूं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सामूहिक रूप से हम टीम भावना के साथ कार्य करते हैं तो उसके बेहतर परिणाम भी देखने को मिलते हैं। कोरोना प्रबंधन में उत्तर प्रदेश का मॉडल इसका सशक्त प्रमाण है . आज उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्ट, सर्वाधिक टीकाकरण व सर्वाधिक लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाला राज्य है। सबसे बड़ी आबादी का राज्य होने के बावजूद हर जनपद में कोरोना टेस्ट की सुविधा को उपलब्ध कराने वाला राज्य भी है .

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 वर्षो में हमने प्रदेश की जीडीपी को 2 गुना किया है। इसके साथ ही प्रतिव्यक्ति आय भी लगभग 2 गुनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षो में प्रदेश की जीडीपी 4 करेंगे। इस एंड डूइंग बिज़नेस में भी प्रदेश की रैंकिंग 14 से बढ़कर 2 स्थान प्राप्त किया है। हमने पिछले 5 वर्षों में 3. 5 लाख करोड़ रूपये किसानो को दिया।

 

 

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।