MP के धार में नर्मदा नदी में गिरी रोडवेज़ 13 की मौत 15 बचाए गए

मध्य प्रदेश से एक भयानक घटना सामने आयी है। मध्य प्रदेश के धार जिले के इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस खलघाट इलाके में नर्मदा नदी में गिर गई है इस घटना में अब तक 15 लोगों को बचाया गया है जबकि 13 शव बरामद कर लिए गए हैं। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने MSRTC (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) को नर्मदा नदी में MSRTC बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है . इस घटना को लेकर पीएम मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं, बचाव कार्य जारी है। मेरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से चर्चा हुई और उप मुख्यमंत्री से भी चर्चा हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार हर संभंव व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है। दुर्घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं। संकंट की घढ़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धार जिले के खलघाट में बस के नर्मदा नदी में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे,मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खलघाट की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया। हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर से पुणे जा रही बस के धार में हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। महाराष्ट्र के यात्रियों के शवों को ससम्मान वहां भेजने की व्यवस्था करने के संबंध में भी जानकारी दी।

मध्य प्रदेश में धार बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया। पीएम ने कहा, “बचाव का काम चल रहा है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं धार (मध्य प्रदेश) कलेक्टर और महाराष्ट्र एसटी अधिकारियों के संपर्क में हूं। वे घायल यात्रियों को बचाव अभियान, चिकित्सा सहायता और उपचार का समन्वय कर रहे हैं:

मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज बस थी जो इंदौर से पुणे जा रही थी। मां नर्मदा के पुल पर वो नदी में गिर गई। 15 लोगों को बचा लिया गया है, 12 लोग नहीं बच पाए हैं। 50-55 सवारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बचाव दल और अधिकारी मौके पर हैं।