महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं। और वो लगातार नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सरकार बनने के बाद के बाद यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृहमंत्री अमितशाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री के साथ होने वाली मुलाकात से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास की भूमिका लेकर हमने ये सरकार बनाई है। जो काम 2.5 साल पहले होना था वो अब हुआ है। आज हम PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका विजन जानेंगे। उन्होंने शपथ के वक्त कहा था कि महाराष्ट्र को कोई भी कमी नहीं होगी।

प्रधानमंत्री के साथ होने वाली मुलाकात से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं शिंदे जी के साथ पूर्णरूप से हूं और मुख्यमंत्री ही नेता होता है और शिंदे जी हमारे नेता हैं तथा हमारे मुख्यमंत्री हैं। हम उनके (मुख्यमंत्री) साथ काम करेंगे और इस सरकार को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है।