योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत त्यागी मामले में गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत त्यागी मामले में गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की विस्तृत जांच के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस घटना को लेकर वंहा के प्रभारी निरीक्षक, एक SI व 4 कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया से बताया कि वंहा पर महिलाओं को सुरक्षा देने के पूरे इंतजाम किये गए हैं।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया से बताया कि घटना को शासन ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियुक्त(श्रीकांत त्यागी) की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहां के प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड किया है। 1 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल को निलंबित किया है। पीड़िता को 2 पीएसओ उपलब्ध करा दिए हैं।

बतादें कि यह मामला नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का है। जंहा पर श्रीकांत त्यागी नाम के व्यक्ति ने एक महिला से अभद्रता की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल गया था। अब श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। लगातार श्रीकांत त्यागी को ढूढ़ रही हैं। पुलिस के उच्च अधिकारीयों ने श्रीकांत त्यागी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत त्यागी मामले में गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी .  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर गृह मंत्रालय से श्रीकांत त्यागी के बारे में पूरी रिपोर्ट तलब की है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 पर नामजद अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बतादें कि आज सुबह श्रीकांत त्यागी के द्वारा सोसाइटी में किये गए अवैध निर्माण को भी बुलडोजर ने ढहाया गया है। नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की पुलिस की मौजूदगी में हुई।