विकास दुबे के गुंडों ने पुलिस पर एके-47 से किया था हमला

कानपुर के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में शहीद होने वाले 8 पुलिस कर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नए खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विकास दुबे के गुंडों ने दारोगा अनूप को 7 गोलियां मारी थी। इसके अलावां सीओ देवेंद्र मिश्रा के एक दम पास से गोली मरी गई है। और उनके पैर पर कुल्हाड़ी से भी वार किया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताविक विकास दुबे के गुंडों ने तमंचों के साथ एके-47 से भी गोलियां चलायी थी। इससे यह अपराध संगीन होता जा रहा है। शहीद सिपाही जितेंद्र पाल के शरीर से एके-47 की एक गोली मिली है। इसके अलावां चार जवानों के शरीर से 315 और 312 बोर के कारतूस मिले हैं। पुलिस के अनुसार सिपाही जितेंद्र पाल को 5 गोलियां मारी गई थीं। इसके अलावां थाना प्रभारी महेश 4 गोली और दारोगा नेबूलाल के 4 गोलियां मारी गई थीं।

बतादें कि आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे के खिलाफ कल योगी सरकार ने आज बड़ी कार्यवाही की थी। पुलिस ने विकसदुबे के ही बुल्डोजर से उनके घर को जमींदोज कर दिया था । साथ ही उसकी खड़ी लग्जरी कारों को भी तोड़ दिया दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आठ पुलिस वालों को जान से मारने के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर 100000 हजार इनाम रखा था।

आज LDA की एक टीम ने बिकास दुबे के लखनऊ वाले घर गई थी। वंहा पर छानबीन की है इस घर में भी कमियां बताई जा रही हैं। संभव है की उसका यह घर भी बहुत जल्द जमीदोज हो जायेगा। शनिवार रात को पुलिस ने दबिश देते हुए कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को कल्याणपुर से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अग्निहोत्री को कल रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने धर दबोचा। दयाशंकर अग्निहोत्री ने विकास दुबे के कई राज खोले हैं। उसने यह भी बताया है कि पुलिस आने की सुचना विकास को पहले से थी। जिससे उसने अपने लोगों को बुलाकर अपने घर में रकह था। दयाशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस के पहुंचने की जानकारी किसी पुलिसवाले ने ही दी थी। अब पुलिस को अपने घर के भेदी को भी ढूढ़ना पड़ेगा।