सचिन तेंदुलकर बोले दिल में भी तिरंगा घर पर भी तिरंगा

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अपने घर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अपने घर पर तिरंगा लगाने के साथ वे एक सन्देश भी देते हुए नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं की हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा। आगे उन्होंने कहा कि दिल में तिरंगा अब घर पर भी तिरंगा। बतादें कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसको लेकर देशभर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान चलाया जा रहा है। सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। सचिन तेंदुलकर बोले दिल में भी तिरंगा घर पर भी तिरंगा।

सचिन तेंदुलकर नेजो वीडिओ सोशल मिडिया पर डाला है उसकी शुरुआत में कहा, “हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा. आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा.” इतना कहने के बाद सचिन ने खुद शीर्ष बॉलनी पर तिरंगे को लगाया. सचिन ने घर पर तिरंगा लगाने के बाद कहा, “दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा” सचिन तेंदुलकर का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया है।

सचिन तेंदुलकर बोले दिल में भी तिरंगा घर पर भी तिरंगा

बता दें कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत देश के सभी घरों पर तिरंगा फहराने का टारगेट सरकार ने रखा है। भारत इस साल आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। क्योंकि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसी को सेलिब्रेट करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू की गई है।