अयोध्या के दीपोत्सव में जलाये जायेंगे 15 लाख दीपक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा संग्रहालय में दीपोत्सव-2022 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को दीपोत्सव-2022 की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग समन्वय करते हुए दिव्यता एवं भव्यता के साथ दीपोत्सव का आयोजन कराएं। प्राचीन मठ एवं मंदिरों की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अयोध्या के दीपोत्सव में जलाये जायेंगे 15 लाख दीपक .

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाए। दीपोत्सव के आयोजन से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न सड़कों की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई जाए। नया घाट से श्रीराम जन्मभूमि मार्ग के चौड़ीकरण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए इसे मिशन मोड पर क्रियान्वित किया जाए। नवनिर्मित बस स्टेशन के प्रभावी संचालन हेतु कार्य किया जाए।

अयोध्या के दीपोत्सव में जलाये जायेंगे 15 लाख दीपक

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम जी ने दीपोत्सव-2022 के संबंध में बताया कि अयोध्या में 18 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। इसमें अयोध्या के प्रमुख स्थल सम्मिलित हैं। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। नयाघाट पर मंत्रोच्चार के साथ भव्य सरयू आरती होगी। सम्पूर्ण अयोध्या तथा दीपोत्सव स्थल पर लाइटिंग का कार्य होगा। ग्रीन म्यूजिकल आतिशबाजी होगी।

अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय एवं देश के विभिन्न राज्यों के रामलीला दल रामलीला का मंचन करेंगे। 7 देशों के अंतरराष्ट्रीय तथा 09 राज्यों के दलों द्वारा रामलीला मंचित की जाएगी। श्री रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों पर आधारित डिजिटल झांकी निकाली जाएगी। परम्परागत झांकी/शोभायात्रा निकाली जाएगी।दीपोत्सव का 3D होलोग्राफिक प्रेजेन्टेशन, मैपिंग एवं भव्य म्यूजिकल शो भी आयोजित होगा। विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।