नहीं रही मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव सीएम योगी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का आज शनिवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। साधना यादव कई दिनों से बीमार थीं। वे पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। जिस वजह से उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जंहा पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी गहरा शोक प्रकट किया है। इसके अलावां राजनीति के कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यदि आदित्यनाथ ने भी दुःख जताया है।

समाजवादी पार्टी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि “समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी का आज शनिवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। श्रीमती साधना यादव पिछले कई दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। उनका निधन दुःखद है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी गहरा शोक प्रकट करती है “

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए लिखा “उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दुःख जताते हुए कहा “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति”

बतादें कि साधना यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम ने साधना गुप्ता से शादी रचाई थी। साधना यादव मुलायम सिंह यादव के बेटे का नाम प्रतीक यादव है। प्रतीक यादव के साथ ही अपर्णा यादव की शादी हुई हैं जो आजकल भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्त्ता हैं। उन्होंने चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी।