सीएम योगी ने कहा आने वाला समय गन्ना किसानों का होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों व सहकारी चीनी मिल समितियों के 50.10 लाख अंशधारक कृषक सदस्यों को ‘अंश प्रमाण-पत्र’ वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग किया। जिसमें सीएम योगी ने कहा आने वाला समय गन्ना किसानों का होगा ने कहा आने वाला समय गन्ना किसानों का होगा। उन्होंने कहा कि यह देश में ‘सहकारिता आंदोलन’ को पुनर्जीवित करने का एक अभियान है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता किसान हमारे लिए सदैव वरेण्य व सम्माननीय रहे हैं। पहले की सरकारें अनिर्णय की शिकार थीं। वे एकतरफा फैसले लेती थीं। वे जो फैसले लेती थीं, न तो वो चीनी मिल के पक्ष में होते थे, न गन्ना किसानों के पक्ष में होते थे। उनके फैसले स्वयं उनके पक्ष में होते थे। अब इस आशंका से ग्रसित होने की आवश्यकता नहीं कि कोई चीनी मिल बंद होगी।

सीएम योगी ने कहा आने वाला समय हमारे गन्ना किसानों का होगा। गन्ना किसान अपनी प्रगति और खुशहाली को अपनी आंखों से देख पाएंगे। अन्नदाता किसान का एक भी पैसा दबाने का दुस्साहस कोई न कर सके, हम इस दिशा में अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।उत्तर प्रदेश सरकार ने e-पर्ची के माध्यम से हर किसान को राहत दी है और गन्ना माफिया की कमर तोड़ने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश में 2007 से 2017 के बीच जितना गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ, उसका डेढ़ गुना भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार विगत 05 वर्षों में गन्ना किसानों के खाते में कर चुकी है। 05 वर्षों में हमने गन्ना किसानों को ₹01 लाख 77 हजार करोड़ के गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। अन्नदाता किसान हमारे लिए सदैव से सम्माननीय रहा है। उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है। हमारा किसान अन्न के माध्यम से न केवल राज्य की 25 करोड़ की आबादी का बल्कि देश व दुनिया का पेट भरने की क्षमता रखता है।