जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक शख्स ने मारी गोली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक शख्स ने मारी गोली। आ रही जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताविक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जापान के नारा शहर में भाषण दे रहे थे। भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। गोली लगने के बाद, जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो अबे को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर सभी देश निंदा कर रहे हैं।

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। पधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा “मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं ”

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं… इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से बयां जारी कर कहा गया है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ख़िलाफ़ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

जापानी मिडिया के मुताविक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट का सामना कर रहे हैं। उन्हें मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई। पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।